अजमतगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। रामनवमी का पर्व पूरे देश भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। देश भर में राम कथा से जुड़ी विविध शोभायात्रायें निकाली गईं। इसी क्रम में रामलीला के समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के अजमतगढ़ नगर पंचायत में श्री रामलीला समिति नया चौक अजमतगढ़ के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। श्री राम कथा से जुड़ी झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर पंचायत में भ्रमण किया। शोभायात्रा में रामदरबार की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र था। जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा में धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों के अलावा राजनैतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल थे। रास्ते में जय श्री राम के जयघोष गूंज रहे थे। इस दौरान बैंडों की शानदार धुनें गूंज रही थी शोभा यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में राम दरबार सहित अन्य मनोहारी झांकिया शामिल रहीं।
इसके साथ ही लोगों ने शोभा यात्रा में पहुंचकर भगवान श्री राम से आशीर्वाद लिया। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचीन सिद्ध पीठ रजादेपुर मठ के मठाधीश महंत श्री शिव सागर भारती की गरिमामई उपस्थित रही। श्री रामलीला समिति नया चौक अजमतगढ़ के पदाधिकारी द्वारा मठाधीश महंत श्री शिव सागर भारती का पूजन एवं माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर कर सम्मान किया गया। रामलीला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं गढ़मान्य लोगों ने पैर छूकर महंत श्री शिव सागर भारती का आशीर्वाद प्राप्त किया। मठाधीश महंत श्री शिव सागर भारती ने शोभा यात्रा में शामिल रथ पर सवार होकर पूरे नगर पंचायत का भ्रमण किया एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। जगह-जगह महंत श्री शिव सागर भारती का श्रद्धालुओं द्वारा आरती कर पूजन भी किया गया। इस अवसर पर महंत श्री शिव सागर भारती ने सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से सीख लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया।
शोभा यात्रा में श्री रामलीला समिति नया चौक अजमतगढ़ के अध्यक्ष सोमनाथ राजभर,प्राचीन सिद्ध पीठ रजादेपुर मठ के मुख्य पुजारी निकेश दुबे, अर्जुन शिल्पकार, रंजीत शिल्पकार, मनोज शिल्पकार, ललतीन सोनकर, उपेंद्र सिंह,मांडू प्रजापति, पिंटू जायसवाल, सुनील सोनकर, मुकेश भारती, नरेश गौड़,चंदन शिल्पकार, रविंद्र नाथ शिल्पकार, सुरेंद्र साहनी, रामजन्म यादव, बबलू तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। देखिए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से परिपूर्ण न्यूज़ टीवी की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button