नीदरलैंड के म्यूजियम से ‘धूम-2’ फिल्म की तरह चोरी

ढाई हजार साल पुराना बेशकीमती मुकुट उड़ा ले गए चोर

एम्स्टरडैम/एजेंसी। मशहूर बॉलीवुड फिल्म ‘धूम-2’ की कहानी की तर्ज पर नीदरलैंड के एसेन शहर में स्थित ऐतिहासिक ड्रेंट्स म्यूजियम में चोरी हुई है, जिसमें सैकड़ों साल पुरानी कीमती चीजें चोरी कर ली गईं। चोरों ने विस्फोट करके म्यूजियम में चोरी करने का रास्ता बनाया और शनिवार सुबह चोरी को अंजाम दिया। धूम-2 फिल्म की तरह की इस म्यूजियम में भी प्राचीन कलाकृतियों की नुमाइश चल रही थी। इस प्रदर्शनी को ‘डेशिया– सोने और चांदी का साम्राज्य’ नाम दिया गया था, जिसका ये आखिरी सप्ताहांत था।एसेन के ड्रेंट्स म्यूजियम में सोने और चांदी से बने रोमानियाई आभूषणों की एक प्रदर्शनी चल रही है। चोर अपने साथ तीन डैसियन सोने के कंगन और कोटोफेनेस्टी काल का शानदार सजावट वाला मुकुट (हेलमेट) ले गए हैं। इस बेशकीमती हेलमेट को 2500 साल पहले तैयार किया गया था और प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। ड्रेंट्स म्यूजियम के डायरेक्टर हैरी टुपन ने कहा है कि हम इस चोरी से सदमे में है। यह 170 साल के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है।
चोरी की घटा के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से धमाके के बारे में पूछ रही है। रोमानिया के 15 से अधिक संग्रहालयों से लाए गए 600 से अधिक सोने-चांदी के आभूषण इस प्रदर्शनी में रखे गए थे। रोमानिया के संस्कृति मंत्रालय ने चोरी हुई वस्तुओं को बरामद करने के लिए हर संभव कदम उठाने का वादा किया है, जो बुखारेस्ट से डच संग्रहालय को उधार दी गई थी। एक रोमानियाई प्रतिनिधिमंडल रविवार को इस घटनास्थल का दौरा करेगा।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 4:15 बजे ग्रोलोएर्स्ट्रात और मारविजक्सोर्ड के चौराहे पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जली हुई कार के पास कोई नहीं मिला। हो सकता है कि उसमें सवार लोग किसी अन्य वाहन में बैठकर भाग गए हों, जिसका संबंध इस चोरी से हो सकता है।। इस चोरी को सुलझाने के लिए पुलिस और इंटरपोल की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।
मशहूर आर्ट हिस्टोरियन आर्थर ब्रैंड ने इस डकैती को एक परेशान करने वाले चलन का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सेंधमारी के खिलाफ कोई भी संग्रहालय खुद को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आगे भी हो सकती हैं। ऐसे में इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button