सपा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला रोकने वाले करणी सेना कार्यकर्ता को नहीं मिली जमानत, भेजा गया जेल
Karni Sena worker who stopped the convoy of SP MP Ramjilal Suman did not get bail, sent to jail

आगरा/उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध करने वाले करणी सेना के कार्यकर्ता को विवेक को जेल भेजा गया है। आरोप है कि उसने सपा सांसद की गाड़ी के सामने खड़े होकर नारेबाजी की थी। इस दौरान पुलिस के साथ उसकी झपड़ हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। शाम का उसे थाने से छोड़ दिया, लेकिन रात का फिर से उसे थाने लाया गया, उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। एसीपी कोर्ट ने उसे जमानत नहीं दी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार शाम को सपा सांसद रामजीलाल सुमन खेरागढ़ में लाला अस्थाना और सुरेंद्र तोमर के घर शोक संवेदना प्रकट करने गए थे। रास्ते में लौटते समय करणी सेना के विवेक सिकरवार उनकी गाड़ी के सामने आ गए। इससे सपा सांसद के काफिले को रुकना पड़ा। विवेक ने खड़े होकर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार नारेबाजी करते रहे। इस दौरान काफी देर तक सुमन का काफिला रुका रहा। पुलिस ने विवेक को अरेस्ट कर लिया था।
खेरागढ़ थाना प्रभारी इंद्रजीत विवेक को हिरासत में लेकर थाने ले लाए। यहां कुछ देर तक उसे बैठाए रखा। थोड़ी देर बाद शाम को छोड़ दिया गया। डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा के आदेश पर विवेक सिकरवार को फिर से थाने लाया गया, उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई। एसीपी न्यायालय से उसको जमानत नहीं मिलने पर जेल भेज दिया गया।
राणा सांगा पर विवादित बयान देने के बाद क्षत्रिय संगठन करणी सेना लगातार सपा सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध कर रही है। 26 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के घर उपद्रव मचाया था। करणी सेना के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुईं। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, लेकिन रात में ही सबको छोड़ दिया गया।
12 अप्रैल को गढ़ी रामी एत्मादपुर में तलवारें और अहसला लहराए। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ के हिंसक टिप्पणी की गईं। 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय सुमन के काफिले पर टायर, काला तेल फेंका गया। सांसद और अन्य सपा कार्यकर्ताओं की जान जोखिम में आ गई थी। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हमला करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन थाने से ही छोड़ दिया गया। अब करणी सेना के विवेक सिकरवार को जेल भेजा गया है।




