मेरठ में सेना ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चलाया सेफ्टी अभियान

मेरठ/उत्तर प्रदेश। रैम डिवीजन सेना पुलिस, मेरठ एसपी ट्रैफिक के सहयोग से मेरठ कैंट में दो दिवसीय संयुक्त सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। शुक्रवार को इस अभियान का मेजर जनरल ने समापन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को यातायात नियमों की शपथ दिलवाकर बिना हेलमेट वाले लोगों को हेलमेट प्रदान किए। सेना अधिकारियों ने बच्चों और महिलाओ से बातचीत कर टैफिक नियमों की जानकारी को साझा किया।
सेना पुलिस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को ट्रैफिक के नियमों के बारे में अवगत और जागरूक करना था। इसके तहत ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों को ट्रैफिक की वीडियो दिखाना, ट्रैफिक नियम पालन करने की शपथ, सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देना और पर्चा वितरण करना आदि रहा। अभियान के दौरान बिना हेलेमट या आईएसआई चिह्न वाले हेलमेट चालकों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर मेजर जरनल ने अपने जवानों सहित जनता को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई और हेलमेट प्रदान किए ।
प्रोग्राम में अपने पिता से साथ घर जा रही स्पोर्ट्स की दो छात्राओं ने मीडिया से बातचीत में कहा की सेना बॉर्डर पर भी देश की सेवा करती है। देश के अंदर भी उन्हें जनता के स्वास्थ्य आदि का काफी ख्याल रहता है जबकि अपनी सुरक्षा के लिए ये काम हमें खुद करने चाहिए। सेना सभी का ख्याल रखती है।
सेना के वरिष्ठ अधिकारी एसपी ट्रैफिक को प्रोग्राम में आने के लिए कॉल करते रहे, लेकिन उन्होंने एक भी कॉल रिसीव नहीं की। बिना एसपी ट्रैफिक के ही प्रोग्राम का समापन करना पड़ा। वहीं एसपी ट्रैफिक ने बताया कि वे किसी जरूरी कार्य में व्यस्त थे, इसलिए प्रोग्राम में नहीं पहुंच पाए ।




