सड़क पर नियम हवाहवाई, जयपुर में चलती बुलेट पर रोमांस का वीडियो वायरल

जयपुर,(राजस्थान)। राजधानी जयपुर में होली के दिन सड़क पर इश्क की अलग खुमारी दिखी। यहां जेएलएन मार्ग के जवाहर सर्किल पर एक कपल बुलेट पर एक कपल रोमांस करते दिखा, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवती एक बुलेट बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है। वहीं इस बाइक को एक युवक चला रहा है। जयपुर की सड़क पर हुई इस घटना के वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में नियमों को ताक पर रखकर बाइक चलाने के इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पुलिस को तुरंत चालान काटना चाहिए। वहीं घटना के वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक नियमों पर लोगों की संजीदगी और पुलिस पर भी सवाल उठा है।
राजधानी जयपुर से पहले अजमेर से भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भी एक कपल बाइक पर रोमांस करता पाया गया था। अजमेर में वैलेटाइन डे के दिन यह वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कपल खुलेआम नियमों की धज्जियां उठाने के साथ बाइक पर आपत्तिजनक हरकत भी करते हुए पाए गए थे। इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कपल बाइक पर रोमांटिक स्टंट करते हुए दिखाई दिए थे।




