हरियाणवी महिला कलाकार से गाजियाबाद में दुष्कर्म का प्रयास, बचने के लिए खुद को कमरे में किया बंद
Attempt to rape a Haryanvi female artist in Ghaziabad, she locked herself in a room to save herself

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में अपने परिचित के यहां आई एक हरियाणवी महिला कलाकार से दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बचने का प्रयास करते हुए जब स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया तब आरोपितों ने दरवाजा तोड़कर युवती के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देर रात केस दर्ज करते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया है।
मामला राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में शुक्रवार देर रात का है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने एक परिचित के यहां दो दिन से ठहरी हुई थी। वहीं स्थानीय युवक आकाश त्यागी एवं उसके साथ अन्य लोगों का आना-जाना भी लगा हुआ था। शुक्रवार देर रात आकाश त्यागी ने अपने साथी के साथ उनके फ्लैट में आकर दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया तब भी आरोपित नहीं माने और दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसकर युवती से मारपीट की।युवती ने किसी तरह पीछा छुड़ाकर शोर मचाया तब आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दिए जाने के एक दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि आरोपित आकाश त्यागी को पकड़ लिया है।




