समाजवादी पार्टी से बदायूं सासंद आदित्य यादव का पुलिस और बिजली विभाग पर चौंकाने वाला बयान
Samajwadi Party's Badaun MP Aditya Yadav's shocking statement on police and electricity department

बदायूं/उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी से बदायूं सासंद और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने विवादित बयान देकर सबका ध्यान खींच लिया है। आदित्य यादव मंच से कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में थानेदार खड़े होकर कुर्सी दे देता था। कटिया डालकर लोग बिजली चलाते थे, लेकिन कोई पकड़ने की हिम्मत नहीं करता था। सासंद आदित्य यादव का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
बदायूं सासंद आदित्य यादव ने कहा कि हमारी यानि समाजवादी सरकार में कोई न्याय मांगने जाता था तो थानेदार खड़े होकर कुर्सी देता था। वो यहीं नहीं रूके उन्होंने कहां कि लोग कटिया डालकर बिजली चलाते थे, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की पकड़ने की हिम्मत नहीं थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुज और चाचा शिवपाल यादव के बेटे बदायूं सासंद आदित्य यादव ने कहा कि अगर सपा सरकार आगे आ जाती है, तब थानेदारे को अपनी कुर्सी से खड़ा होकर न्याय देना होगा।
वहीं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में गावों में कटिया डालकर बिजली चलाते थे, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी की पकड़ने की हिम्मत नहीं थी। इस सरकार में बिजली कटवाने का काम किया जा रहा है। सपा सासंद आदित्य यादव इन दिनों बदायूं में है और निर्धारित कार्यक्रमों में पहुंच कर हिस्सा ले रहे हैं। सहसवान के खितौरा के प्राचीन देवी मंदिर में उन्होंने पीडीए पंचायत के आयोजन में भाग लिया। जहां उन्होंने मंदिर में 51 किलो का पीतल का घंटा चढ़ाया और पूजा अर्चना की।
प्रदेश सरकार पर तीखी टिपण्णी की और कहा कि वास्तविक विकास केवल सपा सरकार में हुआ था। बिजली कनेक्शन को लेकर कोई दबाव नहीं था। सासंद ने वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि आज लोग थाने जाने से डरते हैं। फरीयादियों पर उल्टा मुकदमा और जुर्माना डाल दिया जाता है।




