गाजियाबाद की सोसाइटी में 14वीं मंजिल से गिरकर बैंक मैनेजर की मौत, हादसा या सुसाइड में उलझी पुलिस

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर्स सिटी-1 सोसाइटी में सोमवार रात आठ बजे तेज धमाके जैसी आवाज आई। सुरक्षा कर्मियों ने पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पड़ा देखा। बाद में पहचान हुई कि वह 40 वर्षीय रोहित बत्रा हैं, जो बैंक आफ इंडिया की हापुड़ शाखा में ब्रांच मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रोहित मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी थे और इसी सोसायटी की सातवीं मंजिल पर उनका एक फ्लैट है, जिसे वह किराए पर देकर स्वयं कहीं और रहते थे। सोमवार शाम वह सीधे 14वें फ्लोर पर पहुंचे थे, जहां से गिरने की घटना हुई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह वहां क्यों गए थे और घटना दुर्घटना थी, आत्महत्या या इसके पीछे कोई और कारण।
हालांकि बताया जा रहा है कि बत्रा ने अपने फोन से कुछ देर पहले ही परिजनों को एक सुसाइड नोट वॉट्सएप किया था, जिसे पढ़ने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। फोन की लोकेशन ट्रेस करते हुए ही पुलिस 14वीं मंजिल तक पहुंची, जहां से उसे रोहित का बैग और मोबाइल फोन मिला।
जांच के दौरान परिजनों ने संपत्ति को लेकर चल रहे घरेलू तनाव का जिक्र किया है। इसे पुलिस एक महत्वपूर्ण बिंदु मानकर देख रही है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के अनुसार टीम को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह देखा जा रहा है कि रोहित 14वीं मंजिल तक कैसे पहुंचे, किस रास्ते गए और उस समय उनके आसपास कौन-कौन व्यक्ति मौजूद थे।
पुलिस ने शिव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संदिग्ध बहुत मन कर जांच को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा दिया है। घटना के बाद सोसायटियों के निवासियों में दहशत का माहौल है।




