नाम बदलकर ‘दानिश’ बना ‘दिनेश’, इंस्टाग्राम पर फंसाई विधवा महिला

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, छोड़कर बेंगलुरु भागा

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत जिले में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रमाला थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक दानिश ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर ‘दिनेश’ रखा और हिंदू बनकर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे प्रेम हुआ, मंदिर में शादी कर ली, लेकिन जैसे ही परिवार ने धर्म बदलने का दबाव डाला और मारपीट की तो महिला को असलियत का पता चला। आरोपी दानिश महिला व उसके दो बच्चों को छोड़कर बेंगलुरु भाग गया।
पीड़िता ने बताया कि वह हरियाणा के कुंडली में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। इंस्टाग्राम पर ‘दिनेश’ नाम की आईडी से उसकी दोस्ती हुई। बातचीत बढ़ी तो दानिश ने खुद को हिंदू बताया और नवंबर महीने में दोनों ने मंदिर में सात फेरे ले लिए। शादी के चार दिन तक दोनों साथ रहे।
महिला का आरोप है कि दानिश उसे पहले बेंगलुरु और फिर हरियाणा के कुंडली स्थित अपने घर ले गया। वहां परिवार वालों ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाला। मना करने पर मारपीट की गई और घर से भगा दिया गया। जब महिला ने दानिश से बात की तो उसने साफ इनकार कर दिया और बेंगलुरु भाग गया।
बुधवार को पीड़िता अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बागपत कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उसने दानिश के खिलाफ धोखाधड़ी, धर्म छिपाने, यौन शोषण और लव जिहाद की कार्रवाई की मांग की है। रमाला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने बागपत में शिकायत दर्ज कराई है। मामला हरियाणा के कुंडली क्षेत्र से भी जुड़ा होने के कारण पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button