फेसबुक से दोस्ती, शादी के नाम पर बनाए संबंध, मराठी ऐक्ट्रेस ने पूर्व विधायक के बेटे पर दर्ज कराया रेप केस

  • सोलापुर में मराठी अभिनेत्री के साथ रेप का केस
  • पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ केस
  • अगस्त, 2023 में फेसबुक के जरिए की दोस्ती
  • पत्नी को तलाक देने के वादा करके बनाए संबंध

पुणे/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र पुलिस ने राज्य के पूर्व विधायक रविकांत पाटिल के बेटे के खिलाफ मराठी अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मराठी अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि विधायक के शादीशुदा बेटे ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती रेप किया। मराठी अभिनेत्री का आरोप है कि विधायक का बेटे फेसबुक के लिए 2023 में संपर्क में आया था और दोस्त बना था। अभिनेत्री का आरोप है कि पूर्व विधायक के बेटे ने शादी की डिमांड करने पर धमकाया।
पत्नी को छोड़ने का वादा किया
सोलापुर पुलिस ने मराठी अभिनेत्री की शिकायत पर पूर्व विधायक रविकांत पाटिल के बेटे पर अभिनेत्री से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान सोलापुर के सोरेगांव निवासी विराज रविकांत पाटिल के रूप में हुई है। यह मामला विमानतल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। घटना अगस्त 2023 से जनवरी 2024 के बीच की बताई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। वह अगस्त 2023 में फेसबुक के माध्यम से उससे जुड़ा था। उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का वादा किया था। जिसके बाद सहमति से यौन संबंध बने।
अभिनेत्री को धमकाया
पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शिकायतकर्ता के साथ कई बार बलात्कार किया। और जब वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी, तो आरोपी ने उसकी कॉल को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। जब महिला ने आरोपी से संपर्क किया और उससे शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने बंदूक की नोक पर उसे धमकी दी। इस दौरान उसने कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 377, 323, 504 और 506 के साथ-साथ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button