डीसीपी ने ऑफिस में पी शराब, फिर उल्टी कर स्टाफ को साफ करने के दिए आदेश

DCP drank alcohol in the office, then vomited and ordered the staff to clean up

हैदराबाद/एजेंसी। तेलंगाना के राचकोंडा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा ऑफिस में शराब पीने और फिर उल्टी करने का मामला सामने आया है। यह घटना सामने आने के बाद अधिकारी का तत्काल तबादला कर दिया गया।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के राचकोंडा कमिश्नरेट में कार्यरत डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी ) एस मल्ला रेड्डी पर आरोप है कि उन्होंने अपने ऑफिस में ही शराब पी।
बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद उन्होंने ऑफिस के फर्श पर ही उल्टी कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टाफ को आदेश दिया कि वे ऑफिस की सफाई करें और उल्टी को साफ करें।
यह घटना सामने आने के बाद पब्लिक के गुस्से को देखते हुए राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट सुधीर बाबू ने सख्त कदम उठाया और मल्ला रेड्डी का तबादला तुरंत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय में कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button