उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिस की छापेमारी, 10 नाबालिग बच्चियों को छुड़ाया

दिल्ली ब्यूरो।उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) और बीबीए के साथ दिल्ली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक घर से 10 नाबालिग बच्चियों को छुड़ाया है। यहां प्लेसमेंट एजेंसी चलाने के नाम पर बच्चियों को बेचने का धंधा किया जाता था।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह गोरखधंधा एक घर में चल रहा था। सभी बच्चियां सुरक्षित हैं और उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस इस मामले में आरोपी से भी लगातार पूछताछ कर रही है।




