फिल्मों में एक्टिंग करेगी सीमा! फिल्म प्रोड्यूसर ने की मुलाकात

ग्रेटर नोएडा,(उत्तर प्रदेश)। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल में ही उसे फिल्म में आने का ऑफिर मिला था। इसके बाद अब उनसे एक राजनीतिक पार्टी ने संपर्क किया और चुनाव लड़ाने का भी प्रस्ताव दिया है। इससे पहले उन्हें बुधवार को उनसे फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने मुलाकात की है।
फिल्म प्रड्यूसर ने की सीमा से मुलाकात
आर्थिक परेशानी को देखते हुए फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी अपनी टीम के साथ सीमा और सचिन के घर जाकर दोनों से मुलाकात की और बतौर कलाकार अपनी फिल्म में काम करने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान सीमा ने अमित जानी को बताया कि वह फिल्म में काम करने के लिए तैयार है।
अमित जानी ने बताया एक भारतीय होने के नाते हम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते। इसलिए फैसला लिया है कि हमारा प्रोडक्शन हाउस जिसका नाम फायर फॉक्स है, जिसके माध्यम से जोधपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर (एक ट्रेलर मर्डर स्टोरी) के नाम से फिल्म बना रहे हैं। यदि सीमा चाहेगी तो हमारी फिल्म में काम कर सकती है। फिल्म की शूटिंग अगले माह शुरू हो जाएगी। बतौर मेहनताना सीमा को भुगतान भी किया जाएगा।
राजनीति में आने का मिला ऑफर
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बयान जारी कर सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है। आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने बताया कि जैसे सीमा को जांच एजेंसी ने क्लीन चिट दी है, उसी तरह यदि उसे भारतीय नागरिकता मिल जाती है तो वह उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार हैं।
यही नहीं उन्होंने कहा कि वह अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे। ज्ञात हो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले हैं जो दूसरी बार केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
गुजरात के उद्योगपति ने भेजा नौकरी के लिए पत्र
गुजरात के एक उद्योगपति ने पत्र लिखकर उन्हें नौकरी का ऑफर दिया था। तीन पन्नों के पत्र में लिखा था कि वह पाकिस्तानी महिला सीमा और सचिन को 50-50 हजार रुपये के वेतन पर नौकरी देने को तैयार है। वह दोनों किसी भी दिन उनकी कंपनी में आकर नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। पत्र में लिखा था कि वह नौकरी के अलावा भी दोनों की हरसंभव मदद करने को तैयार हैं।




