पति का अफेयर पत्नी को नहीं आया पसंद, गुस्से में पति के टुकड़े कर बनाई बिरयानी

तेहरान,(ईरान)। पति और पत्नी में झगड़े होना आम बात है लेकिन अगर इस लड़ाई की सीमा पार हो जाए तो किसी की हत्या भी हो सकती है। ऐसा ही एक मामला ईरान से आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या की और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर बिरयानी बनाकर खाई। यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान की है। यहां स्थित एस्‍लामशहर नामक एक जगह पर यह हैरान कर देने वाली घटना हुई है। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पति और पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और दोनों एक दूसरे को रोज पीटते थे। इन दोनों की शादी काफी पहले हुई थी और एक पांच साल की बेटी भी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पति का एक अन्य महिला से अफेयर चल रहा था और पत्नी को यह बात पसंद नहीं थी जब्कि पति अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था क्योंकि वह रोज उससे लड़ती थी। पति रोज अपनी पत्नी और बेटी को पीटता था। एक दिन दोनों की लड़ाई काफी ज्यादा बढ़ गई और पति चाकू लेकर आ गया लेकिन झगड़े में पत्ति ने पति से थछाकू छीन लिया और गुस्से में अपने पति पर वार कर दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने अपनी मृत पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए और इसकी बिरयानी बनाकर खाई। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो वह मौके पर पुहंची जहां पति की कटी लाश पड़ी हुई थी। महिला ने अपना आरोप कबूल लिया और उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों को घर से बदबू आ रही थी जिसके बाद सभी ने पुलिस को सूचित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button