टी राजा सिंह के बयान से विवाद, हिंदू परिवारों के लिए लाइसेंसी हथियार रखने की कही बात

अतंरराष्ट्रीय संस्था की रिपोर्ट में मुस्लिम के सबसे बड़ी आबादी बनने के अनुमान के बाद विधायक टी राजा सिंह ने हिंदुओं से घरों में लाइेंसस वाली गन या फिर बंदूक रखने को कहा है। राजा सिंह ने कहा है कि अधिक संख्या बढ़ने पर मुस्लिम हावी हो जाएंगे।

टी राजा सिंह ने हिंदुओं को किया अलर्ट। ( सोर्स: वीडियो स्क्रीनग्रैब )

हैदराबाद,एजेंसी। तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने उत्तर प्रदेश के कुंडा में आयोजित बाबा बागेश्वर के श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होने के बाद एक वीडियो संदेश जारी कर जनसंख्या नियंत्रण कानून और हिंदू परिवारों की सुरक्षा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने देश में ‘हम दो, हमारे दो’ जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा कानून पारित नहीं होता है तो हिंदू परिवारों को अपनी संपत्ति और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरों में लाइसेंसी बंदूक रखने पर विचार करना चाहिए।

वीडियो संदेश में टी राजा सिंह ने दावा किया कि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले 15 से 20 वर्षों में देश में मुस्लिम आबादी तीन गुना बढ़ सकती है। इसी आशंका का हवाला देते हुए उन्होंने हिंदू परिवारों को सतर्क रहने की अपील की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद शुरू हो गया है।

हालांकि, मुस्लिम आबादी के अगले 15 से 20 वर्षों में तीन गुना होने के दावे की पुष्टि करने वाले प्रमाणित जनसांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध नहीं बताए गए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और विपक्षी आलोचकों ने बयान की निंदा करते हुए इसे समुदायों के बीच अविश्वास और वैमनस्य बढ़ाने वाला बताया है।

टी राजा सिंह वर्ष 2009 में तेलुगु देशम पार्टी से राजनीति में आए थे और 2009 से 2014 तक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के पार्षद रहे। वर्ष 2014 में वे भाजपा में शामिल हुए और गोशामहल से विधायक चुने गए। वे अपने तीखे राजनीतिक और धार्मिक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। जून 2025 में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर असहमति जताने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button