बाल दिवस और छठ पर्व पर ‘बृज की रसोई’ ने चलाया अन्नसेवा अभियान, जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

बाल दिवस एवं छठ पर्व के अवसर पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ‘बृज की रसोई’ ने रविवार को आशियाना में निःशुल्क भोजन वितरण अभियान चलाया। संस्थापक विपिन शर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंदों, बच्चों, श्रमिकों, महिलाओं और बुजुर्गों को भोजन कराया गया।

लखनऊ,उत्तर प्रदेश। बाल दिवस और छठ पूजा के अवसर पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प ‘बृज की रसोई’ की ओर से रविवार, 15 नवंबर को आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण अभियान आयोजित किया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए इस अभियान के तहत जरूरतमंदों, बच्चों, श्रमिकों, महिलाओं और बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, खुशियों और बेहतर भविष्य के प्रति समाज की जिम्मेदारी का स्मरण कराता है, जबकि छठ पर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करना और भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना सामाजिक संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास सेवा और सहयोग की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

‘शहर में कोई भूखा न सोए’ के संकल्प के साथ बृज की रसोई की ओर से प्रत्येक रविवार को निःशुल्क भोजन वितरण किया जाता है। संस्था ने नागरिकों और सेवाभावी लोगों से इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

भोजन वितरण अभियान के संचालन में जालिम सिंह, विजयपाल सिंह, आरुष श्रीवास्तव, नवलेश सिंह, अनुराग दुबे, लक्ष्य श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, बलवंत सिंह, सत्यम वर्मा, अखिलेश सिंह, उमाशंकर यादव और आकाश सिंह सहित कई स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button