वाराणसी में टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

सिगरा स्टेडियम में प्रस्तावित टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।

वाराणसी,उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में प्रस्तावित टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण होटल ताज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना, उनमें आत्मविश्वास और नई उम्मीद जगाना तथा खेल के माध्यम से समावेशी समाज का संदेश देना है। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने प्रतियोगिता की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने किया। संयोजक वीरभद्र सिंह ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन, जुड़वां भाई राहुल गुप्ता व रोहित गुप्ता, अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी, शशि भूषण त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज तिवारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button