वृद्धाश्रम में आत्मनिर्भरता की ओर कदम: बुजुर्गों को स्वरोजगार प्रशिक्षण

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। यूपी के कौशाम्बी जिले में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 55 बुजुर्गों को साबुन, मोमबत्ती एवं रुई की बत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्मल तमसा सेवा समिति द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्य कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षकों द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें बुजुर्गों को व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ उत्पादन की तकनीक भी सिखाई जा रही है।
वृद्धाश्रम संचालक आलोक राय ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बुजुर्गों को न केवल रोजगार से जोड़ने में सहायक हैं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त और सक्रिय बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनके स्वास्थ्य एवं दिनचर्या में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह पहल बुजुर्गों को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन करने का अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button