देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत के बीच चलेगी सेवा

प्रधानमंत्री मोदी ने जींद से सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो दो घंटे से अधिक का सफर तय करेगी। यह ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी।

जींद/हरियाणा। देश में ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच संचालित होगी और इस रूट पर यात्रा करने में दो घंटे से अधिक का समय लेगी। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में उपयोग कर ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
यह पहल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसमें हाइड्रोजन को सबसे स्वच्छ ईंधन माना जा रहा है। यह ट्रेन जींद जंक्शन से चलकर जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना और बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी यही ठहराव क्रम रहेगा।
यात्रियों के लिए इस सेवा का किराया बेहद किफायती रखा गया है। जींद से सोनीपत तक अधिकतम किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम किराया 5 रुपये रहेगा, जो एक स्टेशन से अगले स्टेशन तक की यात्रा के लिए लागू होगा।
ट्रेन का संचालन 74010 और 74009 सेवाओं के रूप में किया जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर 1 बजे जींद पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जींद-सोनीपत  के बीच चलेगी 10 कोच की यह ट्रेन - pm modi to flag off india first hydrogen  train today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button