बुलंदशहर में हनुमान मंदिर में राजमिस्त्री ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर के गांव ओलिना में राजमिस्त्री द्वारा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने राजमिस्त्री समेत तीन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ओलिना में राजमिस्त्री द्वारा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने राजमिस्त्री समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
बता दें, गांव ओलिना निवासी राजकुमार के मकान का निर्माण हो रहा है। जिसमें पड़ोसी गांव जहरा के राजमिस्त्री मकान का निर्माण कर रहे हैं। दोपहर में लंच के समय कुछ मजदूर खाना खाने के लिए चले गए, जबकि राजमिस्त्री असर मोहम्मद निर्माणाधीन मकान के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में चले गए। बताया जाता है कि इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर वहां नमाज पढ़ ली। जबकि असर मोहम्मद का साथी नजर मोहम्मद भी वहां खड़ा हुआ था।
इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर औरंगाबाद मोहम्मद असलम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और असर मोहम्मद को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
अभिषेक तेवतिया ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक वर्ग के धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से उपासना के स्थान को अपवित्र किया गया है। जिसमें हिंदू धर्म का अपमान करने के साथ उनकी भावनाओं का आहत पहुंचाई गई है। मोहम्मद असलम, इंस्पेक्टर थाना औरंगाबाद जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी असर मोहम्मद ,नजर मोहम्मद, राजकुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। असर का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button