ईद के दिन हाजी अफजाल की पीएम मोदी से बड़ी मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई आवाज

उतर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में ईद की नमाज के बाद, स्थानीय नेता हाजी अफजाल के नेतृत्व में लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।

दिल्ली ब्यूरो। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में ईद की नमाज के बाद स्थानीय नेता हाजी अफजाल के नेतृत्व में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी।
पोस्टरों पर ‘गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए’ जैसे संदेश लिखे थे। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।
हाजी अफजाल ने कहा कि यह मांग किसी धर्म विशेष से जुड़ी नहीं है, बल्कि देश की संस्कृति और आपसी भाईचारे के सम्मान के रूप में उठाई गई है। उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान होना चाहिए।
ईद के अवसर पर इलाके में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button