आगरा में दोस्त की पत्नी पर हो गई थी नीयत खराब, बनाना चाहता था संबंध, ईंट से कुचलकर मार डाला

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पहले उसे अपने साथ शराब पिलाने ले गया। फिर उसे ईंट से कुचल कर मार डाला।

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा में एक दोस्त ने अपने दोस्त की ईंट से लगातार प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वह उसे अपने साथ शराब पिलाने के लिए पार्क में ले गया था। शराब पीने के बाद उसकी हत्या करके आरोपी मौके से भाग गया। शव मिलने के बाद पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो चौंका देने वाला बात सामने आई। दोस्त की नीयत पत्नी पर खराब हो गई थी। वह जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र की महाराष्ट्र कालोनी में रहने वाला सोनू कामणे (28) का शव रविवार सुबह खून से लथपथ पालीवाल पार्क में मिला था। सोनू अपने दोस्त अनमोल राव वानखेड़े के साथ मजदूरी करने के लिए घर से गया था। रात में अनमोल अकेला ही लौटा था। सोनू की मां ने जब उससे पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद वह गायब हो गया।
महाराष्ट्र के रहने वाले गौतम कुमार वर्तमान में विजय नगर कालोनी के अंबेडकर नगर में रहते हैं। उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सोनू उन्हीं में से एक है। सोनू की मां पुष्पा ने बताया कि रोजाना अनमोल के साथ सोनू काम पर जाता है। शनिवार को भी वह उसे अपने साथ घर से काम पर ले गया था। मगर वह अकेला लौटकर आया। अगले दिन उसका शव मिला। उन्हें पता चला था कि सोनू और अनमोल दोनों से ठेका से शराब खरीदी थी और वह पालीवाल पार्क की ओर आए थे। हत्या का शक अनमोल पर जाहिर किया था।
एडिशनल डीसीपी हिमांशू गौरव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हत्यारोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। वह आईएसबीटी बस स्टैंड से भागने के फिराक में था। पूछताछ में आरोपी में घटना कबूल की है। अनमोल ने बताया कि वह उसके घर आता जाता था। वह भी मराठी था। इसलिए उससे दोस्ती थी। मगर वह उसकी पत्नी पर गलत नीयत रखता था। जबरन शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता था।
एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि शनिवार को अनमोल और मृतक सोनू एक साथ मजदूरी पर निकले थे। दोनों 250-250 की मजदूरी की थी। इसके अनमोल और सोनू से शराब खरीदी और उसे पीने के लिए पालीवाल पार्क चले गए। वहां दोनों ने पहले शराब पार्टी की। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। लगड़े की चौकी निवासी अनमोल राव वानखेड़े ने सोनू कामणे की हत्या कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल से साक्ष्य मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button