कानपुर में ओवरलोड मौरंग डंपर पलटा, साइकिल सवार चौकीदार की कुचलकर मौत

कानपुर-हमीरपुर रोड पर जहांगीराबाद के पास मौरंग लदा एक ओवरलोड डंपर पलटने से साइकिल सवार चौकीदार हरिश्चंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव के चीथड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन से डंपर हटाकर अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर-हमीरपुर रोड पर जहांगीराबाद में बलाहापारा मोड़ के पास गुरुवार सुबह मौरंग लदा डंपर पलटने से साइकिल सवार की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। क्रेन से डंपर को हटाकर शव निकाला गया तो उसके चीथड़े हो चुके थे। पुलिस ने अवशेष बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि लोग सहम उठे।
बरनाव निवासी 50 वर्षीय हरिश्चंद्र घाटमपुर थाना में चौकीदार थे। गुरुवार भोर पहर वह ड्यूटी करके घाटमपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान घाटमपुर की ओर से जा रहा मौरंग लदा ओवरलोड डंपर पलट गया। वह साइकिल समेत डंपर के नीचे दब गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद हाइड्रा की मदद से डंपर को हटाकर शव निकाला गया। शव के चीथड़े हो गए थे। हालत यह थी कि पुलिस को अवशेष बटोरने पड़े। अवशेष समेटकर पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं हादसे के बाद कानपुर – हमीरपुर रोड पर कुछ देर के लिए यातायात थम गया और वाहनों की कतारें लग गईं। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चौकीदार के स्वजन को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घटना के बाद लोगों ने बताया कि ओवरलोड डंपर हाइवे पर बिना रोकटोक धड़ल्ले से चलते हैं। कार्रवाई न होने से कोई डर नहीं शेष रह गया है। ऐसे में यही ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर हादसों का कारण बनते हैं। गुरुवार सुबह हुए हादसे की वजह भी कहीं न कहीं ओवरलोड डंपर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button