दुर्ग में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लॉस्ट से चार लोग जिंदा जले, शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी थी आग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक घर में सिलेंडर से धमाका हुआ है। फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर है।

दुर्ग/छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लगी। आग किचन में रखे सिलेंडर तक पहुंच गई और सिलेंडर में धमाका हो गया। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। जानकारी के अनुसार, धमका इतना तेज था कि घर के अंदर रहने वाले सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आ गए।
घटना कुम्हारी के खपरी गांव में एक मकान में अचानक तेज धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते। मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर रहने वाले लोग बाहर तक नहीं निकल पाए।
मकान में आग की जानकारी मिलते ही पूरा गांव जमा हो गया। गांव के लोगों ने ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड़ आने से पहले गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों में एक डेढ़ माह की बच्ची भी शामिल है। लोगों ने बताया कि दोपहर का समय होने के कारण पूरा परिवार घर के अंदर ही था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, चांदनी और गोपिका के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि पहले घर में आग लगी और उसके बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसके कारण घर में मौजूद चारों लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button