धाता विकासखंड में शिक्षा विभाग का भव्य सम्मान समारोह,125 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। धाता विकासखंड के केशवरायपुर स्थित केवटमई कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा विभाग का वार्षिक उत्सव सह सम्मान-विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी 125 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे उपस्थित अभिभावक और शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा और उपलब्धियों की सराहना सभी ने की। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक सतीश सिंह सहित रूपा श्रीवास्तव, रीता सिंह, अमित कुमार शुक्ला, दिनेश पाल, विमल कुमार, आसफ़ा परवीन, निरपत सिंह, नितिन सिंह समेत पूरे विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिक्षकों दिनेश सिंह, धर्मेंद्र अग्रहरि, सोनू सिंह सहित कई शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षक और अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें खंड शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र, मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राज नारायण सिंह और खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी प्रमुख रहे।
विद्यालय के शिक्षकों ने सभी मेहमानों का माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों के हितों पर विस्तृत चर्चा हुई। अतिथियों ने शिक्षकों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों और अधिकारियों ने एकजुट होकर शिक्षा के विकास पर विचार-विमर्श किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button