रेलवे पुलिस की दबंगई: वेंडर से मांगी अवैध वसूली, मना करने पर बेरहमी से पीटा, ग्वालियर जीआरपी के 6 आरक्षक सस्पेंड

ट्रेनों में खाना सप्लाई करने वाले वेंडरों से जीआरपी ग्वालियर के आरक्षकों द्वारा अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। दो वेंडरों ने जब पैसा देने से मना किया तो उन्हें बुरी तरह पीटा गया है। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने 6 आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

ग्वालियर/मध्य प्रदेश। ट्रेन में खाना सप्लाई करने वाले एक वेंडर के साथ जीआरपी थाना नैरोगेज के स्टाफ द्वारा मारपीट कर दी गई। वेंडर का आरोप है कि जीआरपी थाना नैरोगेज द्वारा अवैध वसूली मांगी जा रही थी। जब उसने पैसा नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने जीआरपी थाना नैरोगेज के छह आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
यह पूरा घटनाक्रम शनिवार का बताया गया है। जानकारी अनुसार आरके कंपनी के लिए काम करने वाले वेंडर अमित धाकरे ट्रेन में खाना सप्लाई करने का काम करते है। अमित का आरोप है कि खाना सप्लाई करने के बदले जीआरपी थाना नैरोगेज स्टाफ द्वारा उनसे अवैध पैसा मांगा जा रहा है। अमित ने बताया कि जीआरपी थाने के स्टाफ का कहना है कि अगर पैसा नहीं दोगे तो ट्रेन में खाना सप्लाई नहीं करने देंगे। जब पैसा नहीं दिया गया तो उसके साथ मारपीट की गई।
वेंडरों से मारपीट का मामले ने तूल पकड़ लिया और इस बात की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच गई। मामले का संवेदनशील मानते हुए जीआरपी अधिकारियों ने इसे गंभीरता से किलया और जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जीआरपी थाना नैरोगेज के 6 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button