एसपी सत्य नारायण प्रजापत की सख्त मॉनिटरिंग, चरवा की सनसनीखेज घटनाओं का हुआ त्वरित अनावरण

पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत की सक्रिय और सख्त कार्यशैली चर्चा में है। बड़ी घटनाओं पर वे खुद मौके पर पहुंचकर जांच करते हैं और टीमों को लगातार दिशा-निर्देश देते हैं। चरवा थाना क्षेत्र में हत्या और युवती का शव मिलने जैसे मामलों में उनकी मॉनिटरिंग में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की। उनकी कार्यशैली से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत की कार्यशैली लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी भी बड़ी घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं और बारीकी से जांच कर सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।
चरवा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात हो या जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, दोनों मामलों में एसपी प्रजापत की कड़ी मॉनिटरिंग में पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तेज कार्रवाई की और कम समय में घटनाओं का अनावरण कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
एसपी हर केस की पल-पल की जानकारी लेते रहते हैं और लगातार दिशा-निर्देश देकर टीम को सक्रिय रखते हैं। उनकी सख्त और सक्रिय कार्यशैली के चलते अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है।
कौशाम्बी पुलिस अब उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए जा रहे हैं।




