लश्कर-ए-तैयबा के वांटेड आतंकी 16 साल बाद गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर में बड़ी सफलता

जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 16 साल से चकमा देर रहे आतंकवादी समेत कुल पांच को अरेस्ट किया है। इसमें तीन श्रीनगर के निवासी और दो पाकिस्तानी शामिल हैं। पुलिस को यह कामयाबी पहलगाम हमले का एक साल पूरे होने से मिली है।
श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा होने से पहले लश्कर ए तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अंतर-राज्यीय इस मॉड्यूल में कुल पांच लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें 16 साल से चकमा देर रहा लश्कर को कुख्यात आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार यह कफी समय से पकड़ से बच रहा था। बताया जा रहा है कि आतंकी का संपर्क कई नेटवर्क के साथ है। गौरतलब हो कि पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पहलगाम में 27 पर्यटकों को मारकर पूरे देश को झकझोर दिया था।
जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए दो पाकिस्तानी समेत कुल पांच लोगों में अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा वांटेड था। इसने केंद्र शासित प्रदेश के बाहर अपने ठिकाने बना रखे थे। इसके अलावा एक और पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने यह ऑपरेशन केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाया गया था। जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा में 19 जगहों पर तलाशी ली गई। इस तलाशी में कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई और एक ऐसे गहरे नेटवर्क का खुलासा हुआ जो आतंकियों को लॉजिस्टिक (साजो-सामान) और आर्थिक मदद मुहैया करा रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में श्रीनगर के तीन निवासी शामिल हैं जिसमे मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा है। जिन पर आतंकियों को पनाह देने, खाना खिलाने और अन्य तरह की मदद करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि एक विदेशी आतंकी, राज्यों में सक्रिय लश्कर नेटवर्क की मदद से, जाली दस्तावेजों और फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके विदेश भागने में कामयाब हो गया था। यह आतंकी करीब 16 साल पहले भारत में घुसपैठ करके आया था। कश्मीर घाटी के कई जिलों में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने लगभग 40 विदेशी आतंकियों को संभाला और उन्हें निर्देश दिए। इनमें से ज्यादातर आतंकियों को सुरक्षा बलों ने अब तक मार गिराया है।




