कौशाम्बी कांग्रेस कार्यालय में बैठक, बाबू जगजीवन राम जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में भागीदारी की तैयारी

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 4 अप्रैल को लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में बाबू जगजीवन राम जयंती की पूर्व संध्या पर होने वाली गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शामिल होने की रूपरेखा तय की गई। गौरव पाण्डेय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जिन्हें सहपूर्ण रूप से ‘बाबूजी’ कहा जाता था, भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य और कुशल राजनेता थे। उन्होंने कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति और रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार कौशाम्बी जिले से भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक के दौरान नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रवि नारायण तिवारी गिल्ली और जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल को माला पहनाकर स्वागत किया गया और बधाई दी गई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत, नगर अध्यक्ष संगीता कोरी, ब्लाक अध्यक्ष रावेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




