राजनगर में शतचंडी महायज्ञ की निकली कलश यात्रा, काली मंदिर प्रांगण में रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। जिले के राजनगर कोईलांचल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में चैत्र रामनवमी के प्रथम दिवस पर देवी मंदिरों और गांव के चौरा पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ देवी उपासना में भाग लिया।
राजनगर उपक्षेत्र परिवार द्वारा काली मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ एवं श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत उपक्षेत्रीय प्रबंधक एस.के., खान प्रबंधक दीपक बंटीया और नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह की उपस्थिति में कलश यात्रा से हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर कलश स्थापना की गई और यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
यह महायज्ञ श्री श्री 108 शेषनारायण आचार्य जी महाराज के संरक्षण में संपन्न हो रहा है, जिसमें यज्ञाचार्य हर गोविंद शास्त्री जी द्वारा सभी अनुष्ठान कराए जाएंगे। द्वारकाधीश 80 घाट वाराणसी से सुश्री शिखा तिवारी 20 मार्च से प्रतिदिन प्रवचन देंगी। वार्ड नंबर दो स्थित राम मंदिर में भी कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई। इस दौरान नगर के समाजसेवकों ने जगह-जगह भक्तों के लिए शरबत, पानी और फल की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button