सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की तैयारी शुरू

डॉक्टर्स की टीम गाजियाबाद से ले जाएगी एम्स

नई दिल्ली/एजेंसी। गाजियाबाद के हरीश राणा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एम्स सूत्रों के अनुसार डॉक्टर की टीम आज शाम उन्हें उनके घर से अपनी निगरानी में लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कर सकती है।
हालांकि एम्स प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी देने से इनकार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट के अवलोकन में है, इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एम्स के विशेषज्ञों के सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड ने जांच कर अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपी थी, जिसमें हरीश राणा को स्थायी वेजिटेटिव स्टेट (कोमा) में बताया गया और उनकी स्थिति में सुधार की संभावना अत्यंत कम बताई गई थी।
अदालत ने इसी रिपोर्ट के आधार पर सक्रिय इच्छामृत्यु का आदेश देते हुए आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया एम्स की निगरानी में कराने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button