मथुरा: गोवर्धन में हुड़दंगियों पर पुलिस का ‘हंटर’, परिक्रमार्थियों से बदतमीजी करने वाले 17 पकड़ाए

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा में होली का उल्लास चरम पर है। देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे हैं। होली के रंग-गुलाल और मथुरा-वृंदावन की भक्ति की मस्ती में चूर हैं। दूसरी तरफ, बदमाश रंग में भंग डालने का प्रयास कर रहे हैं। होली के उल्लास के बीच ब्रज में मर्यादा तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला परिक्रमार्थियों पर जबरन गुलाल फेंकने और हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने 17 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा अशोक कुमार के आदेश पर मथुरा में होली पर हुड़दंग मचाने वाले मजनू के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो भक्ति के माहौल में खलल डाल रहे हैं। थाना प्रभारी गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर घेराबंदी की।
पुलिस ने उन हुड़दंग युवकों को रंगे हाथ दबोच लिया, जो परिक्रमा कर रही महिलाओं पर जबरन रंग डाल रहे थे। इन लोगों पर अश्लील कमेंट करने का भी आरोप है। गोवर्धन पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी परिक्रमा मार्ग की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
गिरफ्तार किए गए सभी 17 आरोपी गोवर्धन और जैत क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 19 से 32 वर्ष के बीच है। गोवर्धन क्षेत्र से पुलिस ने परिक्रमा मार्ग से खुशीराम, सुखवीर, प्रदीप, बेनामी, चेतन, विष्णु, रोहन, आसिफ, आदिल और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, जैत क्षेत्र के निवासी राज, मोहन सिंह, विकास, नवीन, कान्हा, सागर और मनोज को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने पकड़े गए सभी हुड़दियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126, 135 और 170 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बदमाशों को दो टूक चेतावनी दी है कि आस्था के महापर्व पर किसी भी श्रद्धालू, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को भी लोगों की भावनाओं और आस्था से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button