मुरादाबाद में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, प्रॉपर्टी डील के बहाने बनाते थे अश्लील वीडियो

3 नकाबपोश महिलाएं समेत 6 अरेस्ट

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है। जो लोगों को खूबसूरती के जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाता और फिर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने इस गिरोह की 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस गिरफ्त में खड़ी ये तीन महिलाएं काला बुर्का और नकाब पहने हुई हैं। इनके नाम शीबा उर्फ सानिया, निशा और मुस्कान बताए गए हैं। आरोप है कि ये तीनों पहले अपने टारगेट से दोस्ती करतीं, बड़े प्रॉपर्टी सौदे का झांसा देतीं और फिर सुनसान मकान में बुलाकर हनीट्रैप का जाल बिछाती थीं।
रामगंगा कॉलोनी निवासी सुचिता मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति विकास मेहरा, जो प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी मुलाकात नंवबर 2025 में शीबा हुई थी। शीबा ने बड़े प्रॉपर्टी डील का झांसा देकर 24 फरवरी को जिगर कॉलोनी बुलाया और फिर चक्कर की मिलक स्थित एक मकान में ले गई। जहां पहले से मौजूद तीन युवक अरमान, जावेद और वसीम ने विकास मेहरा के साथ मार-पीट की। जबरन कपड़े उतरवाए और महिला के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन लाख रुपये की डिमांड करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
पूरे मामले से संबंधित शिकायत मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शीबा उर्फ सानिया, निशा, मुस्कान और उनके तीन सहयोगियों अरमान, जावेद व वसीम को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि यह संगठित गिरोह हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button