हिमाचल में जेसीबी की चपेट में आया कोबरा सांप, अस्पताल लेकर पहुंचा स्नेक कैचर, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बचाई जान

ऊना/हिमाचल प्रदेश। ऊना जिले के बरनोह क्षेत्र में एक गंभीर रूप से घायल कोबरा को सफल ऑपरेशन किया गया है। यह कोबरा सांप घटना 25 फरवरी की सुबह सड़क पार करते समय जेसीबी मशीन की चपेट में आ गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर जितेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कोबरा बुरी तरह घायल है। उन्होंने कोबरा सांप की हालत को देखते हुए तुरंत उसे जोनल वेटेरिनरी हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में डॉ. शिल्पा और उनकी टीम ने सांप की सर्जरी की।
डॉ. शिल्पा ने बताया कि कोबरा जैसे जहरीले सांप का इलाज करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। ऑपरेशन से पहले सांप को स्प्रे के माध्यम से लोकल एनेस्थीसिया दिया गया और हल्की इनहेल्ड सेडेशन भी दी गई। सांप को थर्ड-डिग्री की गंभीर चोटें आई थीं। उसके कुछ अंदरूनी अंग शामिल थे। इनमें आंतें भी शामिल थीं जो बाहर निकल आई थी। टीम ने घावों को अच्छी तरह साफ किया। बाहर आए अंगों को सावधानीपूर्वक उनकी सही जगह पर स्थापित किया और फिर टांके लगाकर ड्रेसिंग की।
उन्होंने बताया कि फिलहाल कोबरा सांप को कम से कम पांच दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। डॉ. शिल्पा ने बताया कि घायल सांपों को इलाज के लिए अस्पताल लाया जाना बहुत कम देखने को मिलता है। इससे पहले वे मामूली रूप से घायल सांपों का उपचार कर चुकी हैं, जिन्हें कभी-कभी सेना के जवान प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल लाते हैं। बता दें कि डॉ. शिल्पा के पास 12 वर्षों का अनुभव है। अधिकारियों के मुताबिक, ऊना जिले में इस साल गर्मी जल्दी शुरू होने से रिहायशी इलाकों में सांप दिखने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Run over by JCB machine, injured King Cobra undergoes surgery in Una - The  Tribune

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button