दिल्ली में बिना परमिशन दशहरा उत्सव पर केस दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली में जगह-जगह धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया गया। इस बीच मगर ईस्ट दिल्ली के मंडावली इलाके में आयोजित उत्सव पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि आयोजकों के पास दशहरा उत्सव करने की परमिशन नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने उत्सव मनाया। जिससे लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा। यही नहीं तीनों पुतलों के दहन में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे इस्तेमाल करने का भी आरोप है। पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
यह केस मंडावली थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सचिन के बयान पर दर्ज किया गया है। मंगलवार को उनकी ड्यूटी धोबी घाट पर हो रहे दशहरा उत्सव पर थी। वह इंतजाम के लिए वहां पहुंचे। आयोजन श्री गणेश नगर कला संगम रामलीला कमिटी की ओर से था। आयोजक तेजवीर कमांडो से सचिन ने दशहरे की परमिशन देने दिखाने के लिए कहा। मगर वह सिर्फ बहाने बनाते रहे। सचिन का आरोप है कि इस बीच वहां भीड़ बढ़ती गई। जिससे लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा। तीनों पुतलों में पटाखे भी जलाए गए। एसीपी मयूर विहार के ऑर्डर को नहीं माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button