मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो स्लैब गिरने से एक की मौत

पांच लोग गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्टर पर लगा 6 करोड़ का जुर्माना

मुंबई/ब्यूरो। मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मेट्रो स्लैब गिर गया, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में शामिल कॉन्ट्रैक्टर और कंसल्टेंट पर छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वडाला को ठाणे से जोड़ने वाली अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासारवडावली) के निर्माण के दौरान पिलर नंबर 196 के पास एक स्लैब अचानक ऑटो-रिक्शा और एक स्कोडा कार पर गिर गया।
इस हादसे में समाजवादी पार्टी के एक जाने-माने स्थानीय पदाधिकारी और गांव के मुखिया रामधन यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मुंबई महानगरपालिका और दमकल विभाग के अनुसार, घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। महेंद्र प्रताप यादव और दीपा रुहिया की हालत स्थिर बताई जा रही है।
डिप्टी चीफ मिनिस्टर और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर एकनाथ शिंदे ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सत्यजीत साल्वे को सस्पेंड करने का आदेश दिया है और कहा कि कॉन्ट्रैक्टर और कंसल्टेंट, मिलन रोड बिल्डटेक और लुइस बर्जर पर कुल 6 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button