मजदूर महिला की चमकी किस्मत! खदान में मिले 8 बेशकीमती हीरे,अब होगी नीलामी

पन्ना/मध्य प्रदेश। पन्ना जिले की रत्न गरवा धरती ने एक बार फिर हीरे की चमक ने एक महिला मजदूर की किस्मत बदल दी है।
बड़गड़ी गांव निवासी रचना गोलदार के द्वारा 3 महीने पहले हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर हजारा मुद्दा क्षेत्र में खदान लगाई थी। उनके लंबे प्रयासों के बाद उनको एक हफ्ते के अंदर 8 छोटे बड़े हीरे उथली खदान से मिले।
वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन 8 हीरों में से 6 नग जेम्स क्वालिटी के हैं, जिनका कुल वजन 3.10 कैरेट है। इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है।
इसके अलावा, दो हीरे ऑफ-कलर के हैं। ​इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन हीरो की बाजारू कीमत लाखों में बताई जा रही है। इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा। रचना की लगन और कड़ी मेहनत का फल मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button