फतेहपुर में आवास योजना मजदूरी घोटाले का मामला, 10 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में सरकंडी ग्राम सभा में वर्ष 2023-24 की आवास योजना के मजदूरी घोटाले के मामले में खंड विकास अधिकारी की ओर से 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें तत्कालीन दो जूनियर इंजीनियर, दो सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शामिल हैं। सीडीओ के आदेश पर कई दिनों तक चली जांच के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई। अधिकारियों के अनुसार, मामले की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।




