गाड़ी के बोनट पर पहाड़ से टूटकर गिरा विशाल पत्थर, नैनीताल हाईवे पर छूकर निकली मौत

नैनीताल/एजेंसी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरिद्वार से नैनीताल हाईकोर्ट जा रही हेल्थ अफसरों की गाड़ी पर पहाड़ से एक विशाल पत्थर गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पत्थर कितना बड़ा था और उसने गाड़ी के बोनट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
हादसा हल्द्वानी के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में घटी, जहां हेल्थ अफसरों की गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर आकर गिर गया। वीडियो में देखा गया है कि पत्थर कितना बड़ा था कि गाड़ी के बोनट को उसने बहुत ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि पत्थर थोड़ा और आगे नहीं गिरा, क्योंकि अगर थोड़ा और आगे गिरा होता तो ये जानलेवा साबित हो सकता था।स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्थर के गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं। पिछले दिनों रुद्रप्रयाग जनपद के मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में एक मैक्स वाहन के ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button