दिल्ली के सदर नाला इलाके में धंस गई सड़क, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

नई दिल्ली। दिल्ली में सदर नाला रोड के दोनों ओर सीवर लाइन धंसने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं, ऐसे में स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने खुद बैरिकेडिंग कर रोड को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी विपिन और आकाश का आरोप है कि यहां लंबे समय से सीवर लाइन धंसी हुई है। जिस कारण सीवर का गंदा पानी सड़क पर लबालब भरा रहता था। दो माह पहले सीवर लाइन ठीक करने के लिए एमसीडी के कर्मचारियों ने रोड को तोड़ा दिया, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी न तो सीवर लाइन ठीक हो सकी और न ही सड़क बन पाई है।
बताया गया कि रोड पर बरसात और सीवर का पानी भरने से अब रोड दोनों ओर किनारे से धंस गई है। जिस कारण राहगीर और वाहनों चालकों का रोड पर चलना दुभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने कई बार जिम्मेदार विभाग और विधायक से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन विभाग के कर्मचारी खानापूर्ति कर चले जाते है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button