मथुरा में महिला सिपाही को नशीला पदार्थ पिलाकर दरोगा ने साथी के साथ किया गैंगरेप
दरोगा रविकांत गोस्वामी एवं दोस्त दीक्षांत के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज, दरोगा निलंबित

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा से खाकी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बागपत जिले के निवासी और झांसी में तैनात दरोगा पर झांसी जिले की निवासी एक महिला सिपाही ने मथुरा और मुरादाबाद में साथी के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि नशीला जूस पिलाकर उसके साथ रेप किया। न्यूड वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही को झांसी, मुरादाबाद और मथुरा में बुलाकर दरिंदगी की। एसएसपी ने आरोपी दरोगा रविकांत गोस्वामी और मुरादाबाद निवासी दरोगा के दोस्त दीक्षांत के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कराई। दरोगा को निलंबित कर दिया। इसकी जांच सीओ को सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी दरोगा रवि कांत गोस्वामी झांसी जिले के चिरगांव थाने में तैनात है। बागपत जिले का मूल निवासी है। महिला सिपाही ने झांसी के जमुनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। पीड़ित महिला पुलिस विभाग में सिपाही है। महिला ने एफआईआर में बताया कि 17 फरवरी 2023 को मेरी बहन की शादी थी। झांसी के चिरगांव थाने में तैनात दरोगा रविकांत गोस्वामी शादी में शामिल हुआ था। एक फार्म हाउस पर रात में दरोगा ने मुझे बुलाया और जूस में धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी में मेरे साथ रेप किया। मेरे न्यूड वीडियो बना लिए। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने मुझे 22 जून 2023 को मुरादाबाद एक होटल में बुलाया। यहां भी नशीला जूस पिला दिया। दरोगा और उसके दोस्त ने दीक्षांत शर्मा ने गैंगरेप किया।
12 जनवरी 2025 को झांसी में दरोगा ने एक अस्पताल में मेरे साथ मारपीट कर अंगुली तोड़ दी। सोमवार को महिला सिपाही झांसी के जमुनापार थाने पहुंची और शिकायत की। इस संबंध में जमुनापार थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।





