रायपुर में रिपोर्टिंग के दौरान असामाजिक तत्वों ने पत्रकार से की मारपीट, कैमरा भी तोड़ा, एसएसपी से एक्शन की मांग
During reporting in Raipur, anti-social elements beat up a journalist, also broke the camera, demand for action from SSP

रायपुर/छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्रकार के साथ मारपीट की और उनकी कैमरा भी तोड़ दिया। 12 जुलाई को एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार राघवेंद्र पांडे और उनके सहयोगी कैमरामैन प्रथम गुप्ता एक मारपीट के मामले में भावना नगर में रिपोर्टिंग करने गए थे।
रिपोर्टर जब एक पक्ष से बातचीत करके वापस लौट रहा था तो वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें अपना काम करने से रोका, फिर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों समेत पत्रकारों ने एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह को शिकायत दी हैं। जिसमें गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त एक्शन का मांग की गई हैं। बताया जा रहा है कि यह वारदात रिपोर्टिंग के दौरान की गई।
घटना सामने आने के बाद शहर भर के पत्रकारों में नाराजगी हैं। इस संबंध में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव वैभव पांडेय समेत दर्जनों पत्रकारों ने रायपुर एसएसपी को शिकायत सौंपी हैं।
जिसमें आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। फिलहाल मामले में एसएसपी ने सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।




