हाथरस में बस की खिड़की से बाहर झांक रहे बच्चे का सिर कटकर सड़क पर गिरा, पिता धड़ पकड़कर रोता रहा

In Hathras, the child's head peeping out of the bus window fell and fell on the road, the father kept on crying

हाथरस/उत्तर प्रदेश। हाथरस जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 11 साल के मासूम बच्चे का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा की बच्चा बारात वाली बस में सवार था। सफर के दौरान बच्चे ने अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाल लिया, तभी बच्चा एक पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गया। पिकअप गाड़ी की टक्कर से बच्चे का सिर कटकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा और बच्चे का धड़ बस के अंदर ही सीट पर छटपटाता रहा। ये नजारा देखकर बस के अंदर से लेकर बाहर तक लोगों का दिल दहल उठा।
बस में सवार अन्य बारातियों ने जैसे ही यह मंजर देखा तो चीखते-चिल्लाते हुए बस को रुकवाया दिया। बस के रुकते ही पिता नीचे उतरकर भागा। पिता ने सड़क से बेटे के कटे सिर को उठाया और बदहवास हालत में जमीन पर बैठ गया। वहीं मासूम के बच्चे का चाचा कटे सिर को गमछे से ढककर रोते रहा। हादसे के आगे मजबूर एक पिता और बच्चे का चाचा मासूम के कटे सिर को धड़ से जोड़ते रहे।
मामला हाथरस के कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरे चौराहे के पास का है। जहां आज रविवार को बारातियों से भरी बस अलीगढ़ जिले के मखदुमनगर से हाथरस जिले के गांव मोहरी जा रही थी, तभी कैलोरे चौराहे के पास बस की खिड़की से सिर बाहर निकलकर बैठे 11 वर्षीय अली पुत्र आस मोहम्मद को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मारी दी। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
बस सवार बारातियों ने यह मंजर देखा को बस में चीख पुकार मच गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी सतेंद्र राघव ने बताया कि बच्चा बस में सवार था। बच्चे का सिर सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। इस हादसे में बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया था, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button