फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में थरियांव कस्बे में देर शाम घर से निकले चालक का सुबह खेतों पर बबुल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव। हफ्ते भर में दो बार चालक के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट की थी। मृतक के भाई ने उन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है।
चौकी हसवा, थाना थरियांव क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी सोनू यादव पुत्र राम भवन ने बताया कि छोटा भाई पुत्तन यादव (28) गांव में ही रहकर खुद का ट्रैक्टर चलाकर चालक का कार्य करता है। दो दिन पूर्व गांव में भागवत हो रही थी। तभी भाई भागवत कथा कहने वाले कलाकारों को रुपये दे रहा था। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने रुपये देने का विरोध करते हुए भाई को जमकर मारा पीटा था।
घटना के बाद सभी लोग गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर आपसी सुलह समझौता कर लिए थे। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे गांव के ही उपरोक्त लोगों ने भाई के साथ फिर से दोबारा मारपीट की थी। इससे भाई आहत हो गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी हिलाहवाई करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार रात लगभग 10 बजे भाई खाना खाकर बिना बताए कहीं चला गया।
परिजनों ने रात भर इधर-उधर खोजा पर भाई का कहीं पता नहीं चला। सुबह होते ही जंगल में शौच करने गए गांव के लोगों ने देखा कि युवक का शव बाबुल के पेड़ में गमछे से फांसी का फंदा बनाकर लटकता हुआ मिला है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे भाई सोनू यादव ने गांव के ही लोगों पर हत्या कर शव पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button