बुजर्ग दलित को पहनाई घाघरा-चोली, फिर जिंदा जलाया

प्रेमी के साथ भागने के लिए शादीशुदा महिला ने कर दिया कांड

पाटन/गुजरात। पाटन जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। मामला गांव जाखोत्रा का है। जहां, सुरेश गेंगा भीमा अहिर नामक शख्स अपनी तीन साल की बच्चे की रोने की आवाज़ पर सुबह उठा, तो उसने अपनी पत्नी गीता को पास नहीं पाया। पत्नी को ढूंढते हुए जब वह घर के पिछे पहुंचा। वहां उसे एक अधजला शव मिला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। ये शव नारंगी और बैंगनी घाघरा-चोली में था, पैरों में चांदी की पायल भी थी। यह वही कपड़े थे जो उसकी 22 वर्षीय पत्नी गीता के थे।
सुरेश को लगा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है और उसने पुलिस को सूचना दी। लेकिन जांच के कुछ ही घंटों में मामला पूरी तरह पलट गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि शव 56 वर्षीय दलित व्यक्ति हरजी देभा सोलंकी का था, जो वौवा गांव (जाखोत्रा से 7 किमी दूर) का रहने वाला था। पहले इसे जातीय हिंसा का मामला माना गया और कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इसे सोशल मीडिया पर उठाया भी, क्योंकि इससे एक सप्ताह पहले अमरेली में भी एक दलित की हत्या हुई थी।
जांच में खुलासा हुआ कि गीता अपने प्रेमी भरत लुभा अहिर के साथ मिलकर एक साजिश रच चुकी थी। दोनों ने मिलकर हरजी को मारकर उसे गीता का रूप देने की योजना बनाई, ताकि गीता को मरा हुआ दिखाकर दोनों नई ज़िंदगी शुरू कर सकें। भरत ने वौवा गांव में अकेले जा रहे हरजी को देखा, जो एक कमजोर व्यक्ति था। उसने उसे झाड़ियों में खींचकर गला दबाकर मारने की कोशिश की और फिर अचेत अवस्था में उसे बाइक से जाखोत्रा लाया। रात को गीता के साथ मिलकर हरजी को उसके कपड़े पहनाए और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
दोनों भागकर सांतलपुर, राधनपुर होते हुए बनासकांठा के पालनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे जोधपुर भागने की फिराक में थे। लेकिन मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उन्हें बुधवार सुबह 4 बजे पकड़ लिया। पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई कि हरजी की मौत जलने से हुई थी, यानी जब उसे आग लगाई गई, वह जीवित था। पेट्रोल पंप कर्मियों ने भी बयान दिया कि गीता वहां से पेट्रोल एक कैन में लेकर गई थी। पाटन के एसपी वी के नाई ने कहा कि अगर हरजी की पहचान नहीं होती, गीता और भरत समय पर नहीं पकड़े जाते, तो यह केस आत्महत्या समझकर बंद भी हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button