अमेरिका से आए एनआरआई भक्त ने बांकेबिहारी को पहनाई ‘डॉलर वाली माला
An NRI devotee from America made Banke Bihari wear a 'dollar garland'

मथुरा/उत्तर प्रदेश। वृंदावन के बांकेबिहारी महाराज को एक NRI भक्त ने डॉलर की माला भेंट की। यह भक्त अमेरिका से आया था और पंजाब के जालंधर का मूल निवासी है। मंगलवार को उसने यह माला ठाकुर जी को अर्पित की। बुधवार को ठाकुर जी का डॉलर वाली माला पहने हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भक्त ने यह दान गुप्त रूप से किया था और अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता था।
वृंदावन में बांकेबिहारी महाराज के भक्त उन्हें तरह-तरह के उपहार देते रहते हैं। बांकेबिहारी महाराज इन दिनों फूलों के बंगला में विराजमान हैं और भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। भक्तों की इच्छा पर ही फूलों का बंगला सजाया जाता है। भक्त समय-समय पर भगवान को सोने-चांदी के आभूषण, वस्त्र और श्रृंगार का सामान भेंट करते रहते हैं।
मंगलवार को अमेरिका से आए भक्त ने ठाकुरजी के सेवायत आशीष गोस्वामी को डॉलर से बनी माला भेंट की। इसके बाद ठाकुरजी डॉलर से बनी माला पहने हुए दिखाई दिए। डॉलर वाली माला पहने ठाकुर जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आशीष गोस्वामी ने बताया कि भक्त ने यह गुप्त दान किया है। वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना नहीं चाहते। वह कई सालों से अमेरिका में रह रहे हैं। वह पहले भी अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए आते रहे हैं।




