जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खखरेरु नगर में स्टॉल लगाकर पिलाया शरबत
भीषण गर्मी में नगर के राहगीरों के तर हुए गले

सत्येंद्र शुक्ला/(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। मंगलवार को खखरेरु नगर के अपना बाजार स्थित जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी के उपलक्ष्य में शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में नगर क्षेत्र से गुजर रहे राहगीरों ने रूहअफजा का शरबत पीकर राहत की सांस ली जिसमे छोटे बच्चे बुजुर्ग व बाजार करने आई महिलाओं के गले तर हुए।
जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी के यूथ ब्रिगेड कर्मठ कार्यकर्त्ता अजय चंद्रा व सहयोगी नीरज कुमार मिश्रा द्वारा नगर के अपना बाजार स्तिथ शरबत का स्टॉल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। इस दौरान अजय चंद्रा, ने अपने सहयोगी साथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त किया। उनके द्वारा बताया गया की पार्टी के मुखिया राजा भईया यूथ जनरेशन को हर समय आगे रखने की परिकाष्ठा ठान रखी है। आज युवा वर्ग जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। यही कारण है की जनसत्ता दल पार्टी उत्तर प्रदेश में उभर कर सामने आई है।
इस मौके पर अजय चंद्रा, सहयोगी साथी नीरज कुमार मिश्रा, नगर से हरिओम तिवारी, विजय कुमार, रोनी विश्वकर्मा, नितिन दुबे, अनिल सक्सेना, झल्लू मोदनवाल, कार्यक्रम में शामिल रहे।




