नागपुर दंगे के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर
Bulldozer runs on the house of Faheem Khan, the mastermind of Nagpur riots

- नागपुर में दंगों के आरोपी फहीम खान का मकान ढहा गया।
- फहीम खान ने भड़काऊ पोस्ट्स और वीडियो शेयर किए।
- दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई में बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया।
नागपुर/महाराष्ट्र। औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच बीते हफ्ते नागपुर में हिंसा हुई थी। इस हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान पर देवेंद्र फडणवीस का बुलडोजर चला है। सोमवार की सुबह फहीम खान के दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा ढहा दिया गया। नगर निगम ने फहीम के परिवार के अवैध कब्जा हटाने का 24 घंटे का नोटिस दिया था। मियाद पूरी होने के बाद नगर निगम की टीम ने कब्जे पर बुलडोजर चलाया।17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में दंगे हुए। सरकार ने हिंसा बढ़ने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि यह हिंसा आकस्मिक नहीं भड़की थी बल्कि यह एक सोचीसमझी साजिश थी।
जांच में पता चला कि नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान है। फहीम ने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए। लोगों को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर एकत्र होने का कहा। उनसे भड़काऊ बातें कहीं जिसके बाद दंगे भड़के। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि दंगाईयों के घर बुलडोजर चलेगा। इसके अलावा उन्होंने दंगे में हुए नुकसान की भरपाई भी दंगाईयों से ही करने का ऐलान किया। देवेंद्र फडणवीस के ऐलान के बाद नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) ने फहीम खान के संजय बाग कॉलोनी स्थित घर को नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया कि उनका मकान अवैध कब्जे पर बना है। उन्हें 24 घंटे के अंदर इसे हटाने को कहा गया।
सोमवार सुबह 10 बजे से पहले संजय बाग कॉलोनी में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। अफसरों की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और फहीम खान के दो मंजिला घर को तोड़क कार्रवाई शुरू हुई। महाराष्ट्र में यह पहली बार है जब दंगों के किसी आरोपी की संपत्ति पर एनएमसी ने इस तरह की कार्रवाई की है।




