2.50 करोड़ रुपये के नकली नोट के साथ चार युवक अलीगढ़ में गिरफ्तार, दिल्ली से भी जुड़ा कनेक्शन
Four youths arrested in Aligarh with fake notes worth Rs 2.50 crore, connection with Delhi also linked

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को चेक करते हुए पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार में रखे हुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे ढाई करोड़ के नकली नोट के साथ अवैध असलहा और गांजा भी बरामद किया है।तस्करी के लिए यह लोग नकली नोटों को दिल्ली से लेकर आते थे और लोगों को लालच देकर बेचते थे। शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी है, जिन्हें थाना गंगीरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है।चारों लोग शातिर किस्म के अपराधी है। इन सभी पर अलीगढ़ के अन्य थानो में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। चारों अपराधी पहले लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते फिर उन्हें वीडियो कॉल करके नकली नोट दिखाकर ठगी कर लेते। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीओ छर्रा महेश कुमार ने पकड़े गए शातिर अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ढाई करोड़ के जाली नकली नोट, 6 किलो गांजा और अवैध असलहा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
बताया कि यह शातिर किस्म के अपराधी है। ये दिल्ली से जाली नोट लेकर आते थे और लोगों को वीडियो कॉल करके दिखाते थे। 20 लाख के बदले में एक करोड़ रुपये के जाली नोट देते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और इनके अन्य गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए अंतर्जनपदीय शातिर बदमाशों के खिलाफ अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना और थाना खैर में आपराधिक मुकदमे दर्ज है।




