इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर दिन में बनाता था रील, रात को करता था लूट, करीब 16 हजार हैं फॉलोअर्स

Instagram influencer used to make reels during the day, looted at night, has around 16 thousand followers

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और रात को लूट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के इंस्टाग्राम पर करीब 16 हजार फॉलोअर्स हैं। झपटमारी की एक शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इस इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया। इसके पास से रुपये और स्कूटी भी जब्त की गई है।
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और रात में राह चलते लोगों के साथ झपटमारी करता था। इंस्टाग्राम पर आरोपी के करीब 16 हजार फॉलोअर्स हैं। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर सीजे_केल्वीन_105 नाम से पेज बना रखा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन ने बीते 4 मार्च को एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी ने दिल्ली के सेंट स्टीफन हॉस्पिटल के पास से जा रहे एक शख्स का बैग छीन कर मौके से भाग गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की स्कूटी की पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पवन के पास से पुलिस ने 1.10 लाख रुपये बरामद किए हैं और उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी इसी तरह की एक लूट में शामिल रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध स्कूटी सवार को देखा गया। पुलिस ने स्कूटी की संभावित रजिस्ट्रेशन संख्या की पहचान की, जो मदनगीर के पते से मेल खाती थी। आरोपी को पकड़ने के बाद, पुलिस ने झपटमारी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और छीने गए बैग को बरामद कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button